श्रीगंगानगर · 19 अगस्त 2026
हनुमानगढ़, 19 अगस्त। सिकलीगर मोहल्ला स्थित सरकारी स्कूल में लायंस क्लब हनुमानगढ़ सिटी की ओर से वरिष्ठ सदस्य राजेश दादरी का जन्मदिन बेटियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में लायन राजेश दादरी ने बच्चियों के साथ केक काटा और उन्हें पेस्ट्री वितरित की। इस दौरान क्लब की ओर से महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान के तहत करीब 300 महिलाओं एवं किशोरियों को सैनिटरी पैड वितरित किए गए तथा मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक हरविंदर कौर व एमपी सिंह ने आयोजन की देखरेख की। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत दादरी परिवार ने बेटियों को स्कूल बैग, किताबें व स्टेशनरी सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में प्रेमाराम, जितेंद्र गोयल, सुनीता शर्मा, नितिन खदरिया सहित कई अधिकारियों व लायंस सदस्यों ने पहल की सराहना की।
— सांध्य बॉर्डर टाइम्स, श्रीगंगानगर

No comments:
Post a Comment