कोई भी लक्ष्य पहुंच से बाहर नहीं: एयरफोर्स चीफ ए. पी. सिंह

कोई भी लक्ष्य पहुंच से बाहर नहीं: एयरफोर्स चीफ ए. पी. सिंह

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी मोर्चे पर 1,200 किलोमीटर क्षेत्र में सटीक हमलों ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से बाहर नहीं है। उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा कि इस अभियान ने वायुसेना के क्षमता-केंद्रित अप्रोच की पुष्टि की है और संकट में पहले कार्रवाई करने वाली शक्ति के रूप में भूमिका को दोहराया है। उन्होंने कहा कि यह रुक जाने का संकेत नहीं, बल्कि क्षमताओं को और मजबूत करने की जरूरत है। चार दिन अभियान की कमान संभालने वाले वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमेशा कई विकल्प रखने चाहिए और दुश्मन की रणनीति बदलने पर तेजी से ढलने की क्षमता बनाए रखनी चाहिए।

— सांध्य बॉर्डर टाइम्स, श्रीगंगानगर

No comments:

Post a Comment